मिलेनियम पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह आयोजित

मिलेनियम पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह आयोजित

हिसार, 26 मार्च : राजगढ़ रोड़ स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती रूबिका खेड़ा ने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन के सही पथ पर चलने की सलाह दी। कार्यक्रम में कक्षा सातवीं के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण किया। अध्यापिकाएं और आठवीं कक्षा के छात्र और छात्राओं ने भी नृत्य करके सभा में बैठे सभी दर्शकों का मन मोह लिया। आठवीं कक्षा के छात्रों ने विद्यालाय की प्रधानाचार्या और सभी अध्यापिकाओं को टाइटल के साथ मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें मंच पर आमंत्रित किया। पूरे साल के कठिन परिश्रम और अनुशासन की अदभुत छवि छोड़ते हुए विद्यालय से विदाई ली। जाते समय सभी की नम आंखें स्कूल छोडऩे का दु:ख दर्शा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.