हांसी, 26 मार्च : भारत विकास परिषद् शाखा हांसी द्वारा स्वर्णकार धर्मशाला, हांसी में होली मिलन समारोह का आयोजन परिवार सहित किया गया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगा कर फूलों के साथ होली मनाई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने होली के गीतों पर नृत्य किया। इस अवसर पर शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष श्री कमलेश गर्ग ने की और पर्यवेक्षक के तौर पर डॉ. सतीश वर्मा, प्रांतीय संयोजक जयंती एवं बलिदान दिवस उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से परिषद् के आगामी कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में श्री कश्मीरी लाल मनचन्दा को अध्यक्ष, श्री चंद आहुजा को सचिव और अश्विनी पोपली को कोषाध्यक्ष, उर्मिला वत्स को महिला प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई। कश्मीरी लाल मनचन्दा ने बताया कि शाखा के द्वारा मुझे जो जिम्मेवारी दी गई है मैं उसको पूर्णत ईमानदारी से निभाऊंगा। इस अवसर पर कृष्ण यादव, हरिश गावड़ी, दयानंद महता, पूर्व अध्यक्ष जगदीश धमीजा, प्रमोद ठकराल, दिलबाग वर्मा, प्रमोद धमीजा, श्री रामवतार सिंह, डॉ. विरेंद्र आहुजा, सुभाष कटारिया, भरत सिंह, सुरेन्द्र गोयल, नरेंद्र वर्मा, डॉ. रणजीत सिंह सैनी, संजय सिधर, सुरेन्द्र शर्मा, रमेश अरोड़ा, प्रमोद धमीजा, रामनिवास वर्मा, साधुराम जाखड़ और राजकुमार मनचन्दा उपस्थित थे।
भाविप शाखा हांसी से मनाया होली मिलन समारोह

Leave a Reply