हिसार, 26 मार्च : काठ मंडी स्थित तायल संस्थान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उद्योगपति एवं समाजसेवी अभिराम तायल (मुन्ना) के सान्निध्य में हुए समारोह में अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंग-गुलाल लगाकर तथा मिठाई बांटकर त्यौहार की शोभा को चार चांद लगा दिये गए। इस अवसर पर डॉक्टर विजय खेड़ा, सुभाष गुर्जर, राजेंद्र सैनी, राधे सैनी, सोनू गुर्जर, हरीश गांधी, सुदर्शन तनेजा, राजेश गुर्जर, शालू, सज्जन जांगड़ा, प्रमोद बागड़ी, मोतीराम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
काठ मंडी में होली मिलन समारोह का आयोजन

Leave a Reply