पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने साधा कांग्रेस पर निशाना

पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने साधा कांग्रेस पर निशाना

बोले- पहले कहते थे मैं लडूंगा-मैं लड़ूंगा; अब नैया डूबती देख कह रहे तू लड़-तू लड़

चंडीगढ़, 27 मार्च : हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक्स  पर लिखा है कि कांग्रेस के नेता चुनाव के लिए पहले कहा करते थे मैं लड़ूंगा, मैं लड़ूंगा। अब कांग्रेस की डूबती नैया को देखते हुए कहते हैं कि तू लड़, तू लड़। इसीलिए आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला को कहा है कि मैं चुनाव नहीं लडऩा चाहता आप लड़ो। दरअसल, गत दिवस रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। रोहतक सीट पर कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व चाहेगा तो दीपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ेंगे। हुड्डा ने खुद के चुनाव लडऩे पर कहा था कि वे विपक्ष के नेता हैं, इसलिए लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

हुड्डा ने कहा था- सैलजा व सुरजेवाला चुनाव लड़ेंगे तो खुशी होगी

हुड्डा ने कहा था कि कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस के सीनियर नेता हैं। अगर वे चुनाव लड़ते हैं तो मुझे खुशी होगी। पूर्व सीएम ने कहा कि एक-दो दिन के अंदर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। उम्मीद है कि इसमें प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.