हिसार, 26 मार्च : पुरानी सब्जी मंडी चौक के निकट स्थित ढाणी बड़वाली के शनिदेव मंदिर का 15वां वार्षिक महोत्सव 28 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर की श्रीशनिदेव सेवा समिति के प्रधान महाबीर सैनी व सचिव रामबीर सैनी ने बताया कि महोत्सव के दिन प्रात: 8 बजे हवन, सवा 9 बजे तेलाभिषेक, 10 बजे कंजक पूजन व 11 बजे से भंडारा चलाया जाएगा। मुख्यातथि के रुप में समाजसेवी डॉ. बलबीर सैनी व विशिष्ट अतिथि दीपक गर्ग, संजीव शर्मा, सुनील सोनी, विनोद नागपाल व रजनेश देवसरिया होंगे। महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Leave a Reply