रोहतक की नहर में डूबा हिसार का युवक

हिसार, 27 मार्च : हिसार जिले के गांव पुट्ठी निवासी एक युवक रोहतक से होकर गुजर रही जुई फीडर नहर में डूब गया, लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। तलाशने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था, इसी दौरान वह नहर में डूब गया। युवक की पहचान हिसार जिले के गांव पुट्ठी निवासी करीब 21 वर्षीय आशीष के रूप में हुई। जो फाग के दिन रोहतक जिले के गांव सैमाण के पास से गुजरने वाली जुई फीडर नहर में दोस्तों के साथ नहाने के लिए आया था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया, वहीं आसपास के लोगों ने इसका पता लगने के बाद बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा नहीं सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.