मलिक टोयोटा ने लॉन्च की नयी टोयोटा वेलफायर

मलिक टोयोटा ने लॉन्च की नयी टोयोटा वेलफायर

हिसार, 27 मार्च : मलिक टोयोटा ने आज अपने हिसार शोरूम पर हाइब्रिड इलेक्ट्रिक प्रीमियम एम पी वी टोयोटा वेलफायर के नए मॉडल को लांच किया। यह एक लक्जऱी से भरपूर व आधुनिक फीचर्स युक्त गाड़ी है, जिसने अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है। इस एम पी वी में टोयोटा की मानी हुई सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है जो के बेहतरीन परफॉरमेंस देने के साथ साथ कम प्रदूषण की वजह से पर्यावरण को भी सुरक्षित रखती है। गाड़ी लांच करते हुए मलिक टोयोटा के प्रबंध निदेशक श्री अक्षय मलिक ने बताया की यह गाड़ी उन ग्राहकों को लुभाती है जिनकी प्राथमिकता सफर के दौरान बेहतरीन कम्फर्ट के साथ-साथ नवीनतम टेक्नोलॉजी, लक्जऱी फीचर्स व टोयोटा की मानी हुई सेफ्टी भी है। इसे आप एक चलता फिरता लक्जऱी लाउन्ज भी कह सकते हैं।

इस गाड़ी के बेहतरीन फीचर्स ही इसे सबसे अलग बनाते हैं, जिसमे शामिल हैं-

– 2. 5 लीटर गैसोलीन इंजन, सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के साथ। 

– फुल इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल्ड एग्जीक्यूटिव लाउन्ज सीट्स। 

– ड्यूल सन रूफ। 

– 3 जोन एयर कंडीशनर। 

– प्राइवेसी स्क्रीन्स। 

– वी आई पी स्पॉटलाइट। 

– रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन।

– 15 स्पीकर जे बी एल साउंड सिस्टम। 

– स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले के साथ। 

– 14 कलर एम्बिएंट कलर लाइटिंग। 

– पावर स्लाइडिंग डोर। 

– 6 एयर बैग। 

– ऐ बी इस, इ बी डी व ब्रेक असिस्ट फंक्शन। 

– व्हीकल स्टेबिलिटी कण्ट्रोल। 

– टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम।

– 19 इंच के मशीन फिनिश अलॉइ व्हील। 

– थ्री लेंस एलईडी हेड लैम्प। 

– यह गाड़ी पर्ल वाइट, ब्लैक व प्रेशस मेटल कलर में उपलब्ध है। इसकी एक्स शोरूम कीमत वीआईपी मॉडल की 1,29,90,000/- रूपये और हाई मॉडल की 1,19,90,000/- रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.