श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल ने उत्साह से मनाया वार्षिकोत्सव

श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल ने उत्साह से मनाया वार्षिकोत्सव

हिसार, 27 मार्च : श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल बगला रोड, हिसार के रजत जयंती महोत्सव के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय में वार्षिक उत्सव बहुत उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक परम पूज्य गुरु डॉक्टर स्वामी सदानंद महाराज ने समारोह के अध्यक्षता की। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन से हुआ। पंचतत्व पर आधारित कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुतियां दी गई। श्रीकृष्ण की रासलीला ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी, हरियाणवी और पंजाबी नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। स्कूल की प्रधानाचार्या नीरू भाटिया ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट को पढ़ा। उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चे अच्छा परिणाम तो ला ही रहे हैं साथ ही खेल और अन्य गतिविधियों में भी अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम में इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन प्रोफेसर एस एन टेलटिया, दीनदयाल, सुरेश गर्ग, अशोक मित्तल, राजपाल यादव, पीआर वर्मा व अमित मित्तल उपस्थित थे। कार्यक्रम में पूज्य गुरुजी ने सभी को आशीर्वाद देते हुए संस्था को निरंतर उन्नति के पद पर अग्रसर होने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत देश की प्राचीन शिक्षा प्रणाली पूरे विश्व में उच्चतम मानी गई है। विद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर एस एन टेलटिया ने अपने वक्तव्य में भविष्य की योजनाओं पर विचार प्रस्तुत किया तथा आए हुए अतिथि गणों का तहे दिल से धन्यवाद किया। स्कूल को भविष्य की जरूरत के हिसाब से तैयार किया जा रहा है और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए स्कूल प्रशासन किसी भी प्रकार से समझौता नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.