हिसार, 27 मार्च : श्री विश्वकर्मा पांचाल छात्रावास समिति हिसार की ओर से डॉक्टर कमल गुप्ता को दोबारा कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर उनके आवास पर जाकर पगड़ी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉक्टर कमल गुप्ता ने नगर निकाय मंत्री रहते हुए हिसार व पूरे हरियाणा में नगर पालिका संस्थाओं में अनेक योजनाएं चलाकर नगर निकाय में सुधार करने का काम किया। समिति के प्रधान सुधीर पांचाल बड़ाला ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि डॉक्टर कमल गुप्ता का राजनैतिक जीवन बहुत ही सैद्धांतिक रहा है। डाक्टर साहब हमेशा ईमानदार, सच्चाई और कृतव्य निष्ठता के धनी रहे हैं। इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि स्वास्थ्य विभाग में अवश्य ही जल्द ही बदलाव देखने को मिलेंगे जिससे आमजन को फायदा मिलेगा। डॉक्टर कमल गुप्ता के स्वास्थ्य मंत्री बनने से हिसार शहर में एक नई उम्मीद की किरण पैदा हुई है ताकि हिसार शहर को एक नए हॉस्पिटल की बिल्डिंग मिल सके। अभिनंदन के अवसर पर छात्रावास समिति के प्रधान सुधीर पांचाल बडाला, उप प्रधान राजकुमार ठेकेदार, श्रीभगवान पांचाल, महासचिव सुभाष तावड़ा, सचिव विजेंद्र विश्वकर्मा, सज्जन पांचाल, संदीप पांचाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
पांचाल समाज ने किया डॉक्टर कमल गुप्ता का अभिनंदन : सुधीर पांचाल बड़ाला

Leave a Reply