हिसार कुम्हार महासभा ने लोकसभा की टिकट देने की मांग उठाई 

हिसार कुम्हार महासभा ने लोकसभा की टिकट देने की मांग उठाई 

हिसार, 27 मार्च : आज कुम्हार महासभा ने हिसार लोकसभा की टिकट कुम्हार समाज के नेता को देने की मांग को लेकर कुम्हार धर्मशाला में पत्रकार वार्ता का अयोजन किया। कुम्हार महासभा के प्रधान शेर सिंह किरतान ने कहा कि देश व प्रदेश के निर्माण में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले अति पिछड़ा वर्ग का रहा है। अति पिछड़ा वर्ग में कुम्हार समाज की संख्या सबसे ज्यादा है,उन्होंने कहा कि अगर हिसार लोकसभा की बात करे तो इसमें कुम्हार समाज के डेढ़ लाख वोट है और ओबीसी के कुल 7 लाख वोट हैं। नोकरियों में 16 प्रतिशत आरक्षण मिलने वाले इस अति मूल पिछड़ा वर्ग को पूरे हरियाणा में अब तक किसी पार्टी ने टिकट नहीं दी है,उन्होंने कहा कि हिसार लोकसभा में भाजपा व इनेलो अपने टिकट घोषित कर चुकी है और अब राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस की टिकट की घोषणा होनी बाकी है इस लिए हमारी पार्टी नेतृत्व से मांग है कि कुम्हार समाज से संबंध रखने वाले पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, मनोज टाक माही, भूपेंद्र गंगवा, प्रजापति हनुमान वर्मा में से किसी एक को टिकट देकर कुम्हार समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करे व इसी प्रकार जेजीपी भी कुम्हार समाज को मान सम्मान देने का काम करे। उन्होंने कहा कि अब समय और समीकरण दोनो पक्ष में है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पिछड़े वर्ग की बात करने से काम नही चलेगा अब पिछड़े वर्ग को राजनीति में हिस्सेदारी भी देनी होगी। इस मौके पर कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बगला, विजयन्द्र माल, सरजीत सिंह, प्रेम कुमार, संदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.