स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल ने हवन-यज्ञ से किया नए सत्र का आरंभ

स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल ने हवन-यज्ञ से किया नए सत्र का आरंभ

हिसार, 27 मार्च : आज सैक्टर 16 – 17 स्थित स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल प्रांगण में नये सत्र का आरंभ किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रांगण में परमपुज्य स्वामी श्री दिव्यानंद जी महाराज के कर कमलों द्वारा हवन-पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अध्यापकगणों ने तथा बच्चों ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर भगवान का आह्वान किया तथा गुरू जी से आर्शीवाद लिया। गुरू जी ने बताया कि बच्चों के ऊपर ज्यादा सख्ती न करें, उन्हें प्यार से समझाये तथा अभिभावकों से ये अपील की कि वे अपनी अपेक्षाओं का बोझ बच्चों पर न डालें। अंत में प्राचार्या श्रीमती कमलेशभाकर जी तथा स्कूल निदेशक श्री विनोद कुमार अरोड़ा ने परमपुज्य स्वामी श्री दिव्यानंद जी महाराज का तहेदिल से धन्यवाद किया तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.