भूपेन्द्र गंगवा ने सातरोड़ खास में चलाया घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान

भूपेन्द्र गंगवा ने सातरोड़ खास में चलाया घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान

कहा-नेशनल हाईवे के बीचों-बीच खड़े बिजली के पोल जल्दी से जल्दी हटाए जाएं

हिसार, 28 मार्च : बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांव सातरोड खास में बरवाला से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे भूपेंद्र गंगवा ने घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के साथ जुडऩे की अपील की व कांग्रेस पार्टी की नीतियों व योजनाओं के बारे में चर्चा की। इसी कड़ी में गांव सातरोड खास में पिछले दिनों भूपेंद्र गंगवा की अध्यक्षता में धरने प्रदर्शन किए थे। अभी जो सड़क बन रही है उसके बीचों-बीच नेशनल हाईवे से लेकर माता चौआंगण मंदिर तक जो 22-23 बिजली के जो पोल है वह जल्द से जल्द शिफ्ट किए जाएं। आज से 6 महीने पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गांव सातरोड खास आप के द्वार मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने उसी कार्यक्रम में कहा था कि हम 15 दिनों के अंदर ही खंभों को शिफ्ट करवा देंगे। आज से तकरीबन 6 महीने उन बातों को हो चुके हैं। यह गांव हिसार नगर निगम के अंदर आता है। इस गांव से 2 एमसी भी है। यहां कोई भी सुनाई नहीं है। यहां की सीवरेज व्यवस्था भी ठप है। गांव में पानी की बहुत भारी समस्या है और गलियों का बहुत बुरा हाल है। हमारी पुरजोर मांग है की 15 दिनों के अंदर-अंदर इन पोलों को शिफ्ट किया जाए। यदि हमारी बातों की सुनाई नहीं होती है तो हम सरकार को जागने का काम करेंगे। इस अवसर पर ईश्वर मालिक, पंडित रामधन, प्रमोद कुमार, नंदकिशोर, राहुल, सुंदरलाल, आर्यन ग्रेवाल, प्रदीप कुमार, कुलदीप, हवा सिंह कस्वा, नानूराम, रोहित शर्मा, दलबीर सिंह, मनीष ग्रेवाल, रतन सिंह, संदीप जाखड़, देवीलाल मलिक, सुभाष, धर्मवीर शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.