हांसी हल्के में 19 वर्ष तक के 4050 तथा 110 वर्ष आयु से अधिक तीन मतदाता करेंगे मतदान

हांसी हल्के में 19 वर्ष तक के 4050 तथा 110 वर्ष आयु से अधिक तीन मतदाता करेंगे मतदान

एसडीएम एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी मोहित महराणा ने किया चुनाव कंट्रोल रूम का निरीक्षण दौरा

हांसी, 28 मार्च : एसडीएम एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी मोहित महराणा ने लोकसभा चुनाव को लेकर  संयुक्त कार्यालय परिसर में स्थापित चुनाव कंट्रोल रूम का निरीक्षण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह चुनाव संबंधी सभी कार्य अविलंब पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी व लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। सी विजुअल एप की मॉनीटरिंग कर रहे कर्मचारियों ने एसडीएम को बताया कि अभी तक हल्के में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत ऐप के माध्यम से प्राप्त नहीं हुई है। एसडीएम ने  उन्हें निर्देश दिए की जब भी कोई शिकायत प्राप्त हो  तुरंत उसका समाधान निर्धारित समय अवधि यानी 100 मिनट  के अंदर करवाना सुनिश्चित करें।

हलका में 110 वर्ष आयु से अधिक है तीन मतदाता

सहायक रिटर्निग अधिकारी ने बताया कि हांसी  हल्के में कुल 200790 मतदाता है जिनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 94176 है। उन्होंने आगे बताया कि 19 वर्ष आयु तक के 4050, 20 से 29 आयु तक के 42140, 30 से 39 आयु के तक के 44597, 40 से 49 आयु  के 38301 ,50 से 59 वर्ष के 34507 ,60 से 69 वर्ष की 22419, 70 से 79 वर्ष के 10241, 80 से 89 वर्ष के 3385, 90 से 99 वर्ष के 1078, 100 से 109 वर्ष आयु के 69, तथा 110 से 119 आयु के तीन मतदाता है।

29 मार्च को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ होगी बैठक

लोकसभा चुनाव को लेकर 29 मार्च को 3 बजे संयुक्त कार्यालय परिसर में विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों की एक बैठक का आयोजन होगा। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सहायक रिटर्निग अधिकारी मोहित महराणा करेंगे। इस बैठक के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.