दिव्यांग एकाधिकार पुनर्वास ट्रस्ट ने मूक व बधिर बच्चों के लिए आधारभूत शिक्षा कोर्स शुरू किया

हिसार, 28 मार्च : दिव्यांग एकाधिकार पुनर्वास ट्रस्ट, हिसार में सभी दिव्यांग बच्चों को विशेष शिक्षा, थेरेपी व पुनर्वास के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य कर रहा है। ट्रस्ट समाज सेवा के तौर पर मानसिक मंद ओपिज्म सेब्ररल पाल्सी, मूक व बधिर, दृष्टि बाधित व दृष्टिहीन लर्निंग डिसेबिलिटी एड/अडेहड़ व बहु दिव्यंगता के बच्चों को विशेष शिक्षा, स्पीच थेरेपी, व्यावसायिक चिकित्सा, भौतिक चिकित्सा, कृत्रिम अंग व उपकरण आदि की सभी सेवाएं प्रदान कर रही है। हाल ही में हुई बैठक में संस्था ने मूक व बधिर बच्चों के पुनर्वास के लिए हरियाणा में पहली बार आधारभूत शिक्षा प्रदान करने के लिए एक कोर्स आरंभ किया है। सामान्य तौर पर मूक व बधिर बच्चे पूर्ण रुप से सही सुन व बोल नहीं पाते, जिस कारण से उन्हें शिक्षा ग्रहण करने में बहुत बाधा का सामना करना पड़ता है। इसी बाधा को दूर करने व इन बच्चों की शिक्षा प्रणाली को आसान व सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने आधारभूत शिक्षा को आरंभ किया है। इसमें बच्चे अपनी भाषा में विषय संबंधित ज्ञान में अपनी अच्छी पकड़ बना पाएंगे व शिक्षा को आसानी से समझ पाएंगे। यह कोर्स तीन श्रेणी में बांटा गया है। जिसमें पहली से पांचवी कक्षा, छठी से आठवीं कक्षा व 9 से 12वीं कक्षा तक शामिल है। जो मूक बधिर बच्चे  अन्य कोर्स व डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें भी इस आधारभूत शिक्षा कोर्स से शिक्षा में लाभ मिलेगा। ट्रस्ट की संस्थापिका संजू वर्मा ने बताया कि इस कोर्स से मूक बधिर बच्चों की शिक्षण व जीवन शैली दोनों में सकारात्मक बदलाव होगा। ये बच्चे भी बिना बाधा के सुगमता पूर्वक शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे व अपने भविष्य का निर्माण कर पाएंगे। दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में सहायता के लिए दिव्यांग विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 8221887001 जारी किया है। इस पर सभी दिव्यांग बच्चे व अभिभावक शिक्षा में पुनर्वास संबंधित मुफ्त में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.