हिसार, 28 मार्च : हरियाणा एक्स सर्विसेज लीग हिसार का वार्षिक सम्मेलन मनाने के लिए मनवार बैंक्विट हॉल नजदीक गोदारा पेट्रोल पंप आजाद नगर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हिसार लीग के प्रधान सूबेदार कृष्ण गोदारा ने की। गोदारा ने लीग की पिछले साल की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और पिछले साल की तरह इस साल भी लीग का वार्षिक सम्मेलन 1 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मनवार बैंकट हाल में करने का लिए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। संघ के उपप्रधान जेडब्लूओ राजेन्द्र गोदारा ने हरियाणा एक्स सर्विसमेन लीग हिसार के सभी वीर नारियों, सैनिक विधवाएं व संघ के सदस्यों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है और जो भूतपूर्व सैनिक लीग की सदस्यता लेना चाहते हैं, वो भी सम्मेलन में भाग ले सकता है।
Leave a Reply