स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित 

स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित 

हिसार, 1 अप्रैल : सैक्टर 16 – 17 स्थित स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल प्रांगण में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस खास मौके पर एक विशेष ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा यूकेजी के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर अभिभावकगण भी उपस्थित रहे। स्कूल का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस खास मौके पर लगभग 700 बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा इसके साथ ही साथ 100 प्रतिशत उपस्थिति, बेस्ट लंच, क्लास हैड, वैल डै्रस आदि के भी लगभग 130 पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल प्राचार्या श्रीमती कमलेश भाकर तथा स्कूल निदेशक श्री विनोद कुमार अरोड़ा ने बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.