सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का किसान, आढ़ती व मजदूर लगातार बर्बाद होता जा रहा है : बजरंग गर्ग

सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का किसान, आढ़ती व मजदूर लगातार बर्बाद होता जा रहा है : बजरंग गर्ग

हिसार, 1 अप्रैल :  अनाज मंडी एसोसिएशन द्वारा सरसों की सरकारी खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करने के विरोध में व्यापारियों ने मंडी में धरना प्रदर्शन किया। इस धरने पर विशेष तौर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कॉन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने भाग लिया। धरने पर सरकार द्वारा सरसों की खरीद आढ़तिओं के माध्यम से न करने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरसों की सरकारी खरीद अनाज मंडी के आढ़तियों के माध्यम से ना करने के विरोध में आज पूरे हरियाणा की मंडियों में धरना प्रदर्शन किया गया है। यह धरना प्रदर्शन मंडियों में अलग-अलग 5 अप्रैल तक जारी रहेगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से आढ़ती, किसान व मजदूर लगातार बर्बाद होता जा रहा है। सरकार ने पहले गेहूं व धान पर आढ़तियों का कमीशन काटकर कम कर दिया और अब सरकार मंडिय़ों को बर्बाद करने के लिए सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से नहीं कर रही है जिसके कारण हरियाणा के व्यापारी, किसान, मजदूर में सरकार के प्रति बड़ा भारी रोष है। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा सरसों की पैदावार का लगभग 22 प्रतिशत सरसों किसान की सरकार खरीद करेगी अगर सरकार 22 प्रतिशत सिर्फ सरसों खरीद करेगी तो 78 प्रतिशत सरसों किसान को मजबूरी में औने-पौने दामों में बेचनी पड़ेगी, जिससे किसानों को बढ़ा भारी नुकसान होगा। इस मौके पर अनाज मंडी प्रधान राम अवतार गोयल, अनाज मंडी जिला प्रधान पवन गर्ग, सचिव जगदीस गोदारा, लक्ष्मी आदमपुरिया, मंडी पूर्व प्रधान सजय गोयल, बजरंग लाल, हास्पताल प्रधान अनिल जैन, मंदिर प्रधान अशोक गुप्ता, स्कुल प्रधान अजय बाबी, सजय नागपाल, खल बिनोला प्रधान त्रिलोक कंसल, सुरेन्द्र न्योली, अनिल चौधरीवास, वेद प्रकाश मुकलानिया, नरेश खारिया आदि व्यापारी प्रतिनिधी भारी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.