हिसार, 2 अप्रैल : स्थानीय सेक्टर 13 में आकाश इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित प्रैस वार्ता में परोसे गए खाद्य पदार्थ मेंं कीड़ा निकलने के बाद पत्रकारों में हड़बड़ाहट हो गई और सबसे खाना छोड़ दिया। ज्ञातव्य है कि यह कीड़ा सोशल मीडिया के एक पत्रकार के खाने में निकला। पत्रकारों ने प्रबंधको को इसकी सूचना दी। इसके बाद सभी पत्रकार वहां से लौट गए। जैसा कि आजकल खबरें आ रहीं हैं कि बाजार का खाना खाने से मौत तक हो जाती है। गनीमत है कि पत्रकार ने सावधानी बरती और वह बच गया। अगर खाने में जहरीला कीड़ा असावधानी से खाया जाता तो कुछ भी घटना घट सकती थी। इसलिए बाहरी खाने मेें सावधानी बरतनी चाहिए।
Leave a Reply