हिसार, 2 अप्रैल : समस्त श्रीश्याम मंडल परिवार एवं महाराजा अग्रसेन भवन ट्रस्ट के तत्वावधान में अग्रसेन भवन में 4 से 6 अप्रैल तक श्याम कथा का आयोजन किया जाएगा। महाराजा अग्रसेन भवन ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाली श्याम कथा में पहले दिन महात्मय एवं महीसागर संगम तीर्थ का महत्व बताया जाएगा। दूसरे दिन 5 अप्रैल को श्याम बाबा का जन्मोत्सव तथा अंतिम दिन 6 अप्रैल को श्याम बाबा की तपस्या एवं तीन बाणधारी बनना, अन्य लीलाएं एवं शीश का दान आदि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। कथा आयोजन में नगर के लगभग 50 श्याम मंडल व अन्य समाजसेवी संस्थाएं श्याम कथा आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहै हैं। ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला ने बताया कि हिसार नगर के इतिहास में पहली बार श्याम कथा का आयोजन विशाल स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज तक शहर में श्याम बाबा के सैंकड़ों कीर्तन हुए हैं किंतु अधिकांश लोगों को शीश के दानी श्याम बाबा के इतिहास के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं है। नगर के श्याम मंडलों ने फैसला लिया कि श्याम कथा का आयोजन करवाया जाए। कथा को लेकर श्याम मंडलों से जुड़े सेवादारों की अग्रसेन भवन में हुई बैठक में आपस में ड्यूटियां बांटी गईं। बैठक में ट्रस्ट के उप प्रधान प्यारेलाल लाहौरिया, सर्व श्याम मंडल के प्रधान दीपक गर्ग, श्याम प्रेमी एन. के. गोयल के अलावा सुरेंद्र बागड़ी, देवेंद्र गर्ग, अभिमन्यु बंसल, बजरंग गंगवा, गजानंद गर्ग, अनिल तनेजा, आशुतोष परुथी, लीना सिंगला, नेहा मेहता आदि उपस्थित रहे।
अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय श्याम कथा 4 अप्रैल से

Leave a Reply