ओशोधारा ने लगातार तीन दिन पूरे देश में 21 जगहों पर ध्यान योग करवाया : आचार्य सुभाष

ओशोधारा ने लगातार तीन दिन पूरे देश में 21 जगहों पर ध्यान योग करवाया : आचार्य सुभाष

600 साधकों ने नाद दीक्षा ग्रहण की 

हिसार, 2 अप्रैल : ओशो सिद्धार्थ फाउंडेशन के तत्वाधान में ओशोधारा के मिशन हर घर ध्यान के तहत तीन दिनों तक पूरे देश में 21 जगहों पर सफलता पूर्वक ध्यान योग करवाया। हिसार में तीन जगह और पूरे देश में 21 जगह एक साथ समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिआ ने नाद दीक्षा दी। लगभग 600 सहभागियों ने नाद दीक्षा ग्रहण की, जोकि एक इतिहास है। ओशोधारा हरियाणा के संयोजक आचार्य सुभाष बताया कि इतने सारे लोगों का एक साथ नाद सुनना विश्व की बहुत बड़ी बात है। हर घर ध्यान के उद्देश्य को पूरा करने हेतु अब ओशोधारा अपने स्तर पर निरंतर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करेगा जिससे कि लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी बढ़े। आज समाज में बहुत सी विकृतियां फैली हुई हैं, जो सिर्फ और सिर्फ व्यक्ति की नासमझी की वजह से है। ध्यान योग से व्यक्ति की समझ बढ़ती है और वो हर निर्णय समझदारी से लेता है। समाज को खुशहाल और सम्पन्न बनाने के लिए जीवन में ध्यान का बहुत महत्व है। ध्यान करने से विद्यार्थी को पढाई के, कर्मचारी को काम के, गृहिणी को घर के व व्यवसायी को व्यवसाय के प्रबंधन में बहुत ही सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इस अवसर पर ओशोधारा हिसार के संयोजक आचार्य जितेंद्र ने हिसार में ध्यान के अग्रणी आचार्यों माँ साक्षी और माँ उषा को कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.