इनेलो की जिला स्तरीय बैठक 3 को, अभय चौटाला करेंगे संबोधित

हिसार, 2 अप्रैल :  इनेलो की जिला स्तरीय बैठक 3 अप्रैल को प्रात: 11 बजे राजगढ़  रोड स्थित मनवार बैंक्वेट हॉल में होगी। यह जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता रमेश चुघ ने बताया कि जिला स्तरीय बैठक को पार्टी के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा संबोधित करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में जिला की ओर से नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा का अभिनंदन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.