हिसार, 3 अप्रैल : तोशाम रोड स्थित सेंट मेरिज स्कूल के नए सत्र का शुभारंभ बुधवार को हवन के साथ किया गया। विद्यालय के संस्कृत विभाग के शिक्षक श्रीमान् योगेश शास्त्री जी ने सनातन संस्कृति के अनुरूप वैदिक विधि-विधान से हवन किया। उन्होंने बच्चों का हवन का महत्त्व बताते हुए कहा कि हवन का सभी प्राणियों के जीवन में बहुत महत्त्व है। इससे न केवल पर्यावरण शु़द्ध होता है अपितु आत्मिक शुद्धता भी होती है। इस विशेष अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती शैली मेहता, उप प्रधानाचार्या श्रीमती अनु ओबराय, शिक्षक वृंद, विद्यार्थियों और सभी कर्मचारियों ने हवन पूजन कर संपूर्ण वसुधा के कल्याण की कामना की। हवन समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की शिक्षा, उनके उत्तम स्वास्थ्य और श्रेष्ठ भविष्य की कामना करना है। प्रधानाचार्या श्रीमती शैली मेहता ने नए सत्र पर सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि यह नया आरंभ एक नई यात्रा का आगाज है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनथक मेहनत करने और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए कहा। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ हवन में भाग लिया। आरती के साथ हवन का समापन हुआ।
सेंट मेरिज स्कूल में हवन के साथ किया नए सत्र का शुभारंभ

Leave a Reply