आर्य समाज, मॉडल टाउन में हवन-यज्ञ से वेद कथा शुरु

आर्य समाज, मॉडल टाउन में हवन-यज्ञ से वेद कथा शुरु

मानव जाति के कल्याण के लिए वेद पढऩा-पढ़ाना चाहिए : डॉ. पुनीत आचार्य

हिसार, 3 अप्रैल : आर्य समाज, मॉडल टाउन में आज हवन-यज्ञ से वेद कथा का शुभारंभ किया गया। हवन में अभिषेक भाटिया, विद्यासागर खन्ना, गौरव व रमेश कुमार मुखीजा सपत्नीक यजमान रहे। यज्ञ के ब्रह्मा एवं मंच का संचालन आचार्य सूर्यदेव वेदांशु ने किया। यजमानों ने व उपस्थित लोगों ने यज्ञ में आहुतियां डालीं। हवन उपरांत आर्य समाज, मॉडल टाऊन के प्रधान सेठ जगदीश प्रसाद आर्य ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सत्संग सभा का आयोजन किया गया। बिजनौर से पधारे पंडित मोहित शास्त्री ने ईश्वर का गुणगान किया कर, कष्ट और क्लेश मिटाने को…. भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेरठ से पधारे डॉ. पुनीत आचार्य ने प्रवचन देते हुए कहा कि वेद संसार भर की मानव जाति के कल्याण के लिए है, इसीलिए वेद को पढऩा-पढ़ाना चाहिए, वेद को सुनना-सुनाना चाहिए। वेद के अनुसार ही हे आर्यों आचरण अपना बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा समस्त ज्ञान तब फलीभूत होता है, जब मनुष्य उसके अनुसार आचरण बनाता है। आओ अपने आचरण को पवित्र करें। इस अवसर पर पवन रावलवासिया, गंगादत्त अहलावत, वीरेन्द्र आर्य, रामपाल आर्य, आनन्द गर्ग, मांगेराम आर्य, तहसीलदार महावीर आर्य, राज वर्मा एडवोकेट, रामकुमार कुमार आर्य, निर्मला, सविता, सिम्मी काठपाल, शशिकलां आर्या, वीना वासुदेवा सहित सैंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आचार्य सूर्यदेव वेदांशु ने बताया कि 6 अप्रैल तक रोजाना प्रात: 10.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक व रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक भजन व प्रवचन होंगे। 7 अप्रैल को कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक भजन-प्रवचन होंगे। उसके बाद ऋषिभोज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.