हिसार, 3 अप्रैल : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश युवा प्रभारी राहुल गर्ग ने मिलगेट स्थित श्री गणेश मेडिकल स्टोर के मलिक मदन मोहन बंसल व सचिन बंसल के यहां फायरिंग करके 20 लाख रुपए रंगदारी मांगने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए गंभीर चिंता प्रकट की और सरकार व पुलिस प्रशासन से अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करके सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वह अपने साथियों सहित मौके पर पहुंच कर व्यापारियों से मिले और व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की पीडि़त व्यापारी से फोन पर बात कराई। बजरंग गर्ग ने पीडि़त व्यापारी को अश्वासन दिया कि पूरा व्यापार मंडल उनके साथ खड़ा है और बजरंग गर्ग ने मौके पर पुलिस उच्च अधिकारी से टेलीफोन पर बात की और उपराधियों को तुरन्त गिरफतार करने को कहा। राहुल गर्ग ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही। आज हर रोज प्रदेश में अपराधियों द्वारा व्यापारी व आम जनता के साथ लूटपाट, फिरौती, हत्या, अपहरण, चोरी की वारदातें की जा रही है। आज व्यापारी अपने व्यापार व जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से भयभीत है। आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है की भरे बाजार में फायरिंग करके 20 लाख रूपये की रंगदारी मांगना बहुत बड़ा चिन्ता का विषय है। राहुल गर्ग ने कहा कि हरियाणा में लगातार अपराधियों के द्वारा दुकानों पर फायरिंग करके व्यापारियों से रूपए की फिरौती व मंथली मांगी जा रही है। सरकार व्यापारी व आम जनता की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है। हरियाणा आज क्राईम का अड्डा बन चुका है। देश में क्राईम के मामले में हरियाणा अव्वल स्थान पर है। हरियाणा में हर रोज वारदात होने से यह साफ सिद्ध होता है कि अपराधी भय मुक्त होकर लूटपाट, फिरौती, हत्या व गोली कांड कर रहे है और सरकार अपराध पर अंकुश लगाने की बजाएं सिर्फ आंख मूंद कर तमाशा देख रही है जो बहुत बड़ा चिंता का विषय है। इस अवसर पर पीडि़त व्यापारी मदन मोहन बंसल व सचिन बंसल, सोनू लंकेश, सुबे सिंह पहलवान, व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, अमन शर्मा, अखिल गर्ग आदि व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद थे।
अपराधियों द्वारा भरे बाजार में फायरिंग करके 20 लाख़ रूपये की रंगदारी मांगना बहुत बड़ा चिन्ता का विषय है : राहुल गर्ग

Leave a Reply