हिसार, 3 अप्रैल : आम आदमी पार्टी ने पार्टी सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने का स्वागत किया है। पार्टी ने कहा है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी सांसद संजय सिंह को जमानत देते हुए यह स्पष्ट किया है कि अब तक जांच में उनके खिलाफ कोई सबूत या पैसे के लेन-देन का मामला नहीं पाया गया। पार्टी के डाबड़ा चौक स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष दलबीर किरमारा एवं अन्य पदाधिकारियों ने सांसद संजय सिंह को जमानत दिए जाने का स्वागत किया। इस अवसर पर संजय सातरोडिया, डॉ. सीपी गुप्ता, भीमसिंह महेशवाल, उमेश शर्मा, रामनाथ धुवारिया, अशोक शर्मा, जतिन शर्मा, सीताराम नलवा, रेनू चहल, उजाला महेश्वरी, सीताराम, जोगेन्द्र लाडवा, सुभाष किरमारा, कमल सोलंकी, दलीप सिंह, पिरथी सिंह, जोगीराम पंघाल, राजबीर पंघाल, बलराम, कृष्ण कुमार व महेन्द्र सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने किया सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने का स्वागत

Leave a Reply