संजय कायत बने भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

संजय कायत बने भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

हिसार, 3 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाए जाने पर संजय कायत ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश संयोजक रेनू बाला गुप्ता, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, महामंत्री आशीष जोशी, अशोक सैनी, सचिव रमेश मिर्जापुर का आभार प्रकट किया है। संजय कायत इससे पूर्व जिला सचिव, जिला महामंत्री एस.सी. मोर्चा व संयोजक पुष्प कमल अभियान के दायित्व को भी बखूबी निभा चुके हैं और हरियाणा कला परिषद में भी मुख्य सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा पार्टी की नीतियों को आगे जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और कला एवं संस्कृति को बढ़ाने में अग्रसर रहते हैं। उन्होंने कहा कि जो विश्वास पार्टी ने उन पर जताया है उसे वे पूरी निष्ठा एवं मेहनत से पूरा करेंगे तथा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों को बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.