महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में मतदान के लिए स्वीप गतिविधियों का आयोजन

महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में मतदान के लिए स्वीप गतिविधियों का आयोजन

हिसार, 3 अप्रैल : भिवानी रोहिल्ला स्थित महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी, हिसार के निर्देशानुसार मतदान के लिए स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर आज मताधिकार के प्रयोग के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया गया ।इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के तौर पर नलवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नं 91 के बीएलओ सुरेश कुमार उपस्थित हुए। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने मताधिकार के बारे में अपने अपने गांवों में आस पास के लोगों के अंदर जागरूकता लाने की आवश्यकता है। हमें भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्यों को निभाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय चेयरमैन श्री भारत भूषण प्रधान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। इसलिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ताकि एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सके। महाविद्यालय डायरेक्टर डॉ नीलम प्रभा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कहा कि आगामी चुनावों में हमें अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत बनाना हैं। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शमीम शर्मा ने कहा कि मतदान की ताकत हमें हमारे संविधान से मिलती है, यह सभी भारतीय नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। सभी को मतदान जरूर करना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.