दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में 6 अप्रैल को सेवार्थ भाव से होंगे 20 लोगों के नेत्र ऑपरेशन

हिसार, 5 अप्रैल : निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केंद्र में 6 अप्रैल को सेवार्थ भाव से शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में 20 जरूरतमंद लोगों की आंखों के सफेद मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन अनुभवी व प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा किए जाएंगे। जिन लोगों ने निशुल्क नेत्र ऑपरेशन के लिए अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है, वे 6 अप्रैल को प्रात: 10 बजे दिव्यांग केंद्र में निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा संचालित हिसार के बस स्टैंड के पास न्यू ऋषि नगर में स्थापित दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में  नेत्र जांच, नेत्र चिकित्सा व नेत्र ऑपरेशन की तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.