भाजपा चुनाव प्रचार के पोस्ट पोस्टर पर भजन लाल की फोटो ना होने पर रोष जिताया

हिसार, 5 अप्रैल : हरियाणा में भाजपा के चुनाव प्रचार के पोस्टर पर पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की फोटो को उचित स्थान न देने के कारण भजनलाल के समर्थकों में भारी रोष है। नाम न छापने की शर्त पर भजनलाल के समर्थन न रोष  जताते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल की तरह ही पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का हरियाणा के विकास में बड़ा योगदान है। हिसार भजन लाल का होमटाउन है और हिसार लोकसभा सीट से भजनलाल सांसद भी रह चुके हैं। हिसार लोकसभा क्षेत्र में भी भाजपा जो प्रचार के लिए पोस्टर लगा रही है उसमें देवीलाल की फोटो को उच्च स्थान दिया जा रहा है, लेकिन भजनलाल की फोटो को उच्च स्थान नहीं दिया जा रहा। जिस कारण भजनलाल के समर्थकों में भारी रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.