सरकार ने अपराध पर अंकुश नहीं लगाया तो व्यापार मंडल हरियाणा बंद कर सड़कों पर उतर करेगा प्रदर्शन: बजरंग गर्ग

सरकार ने अपराध पर अंकुश नहीं लगाया तो व्यापार मंडल हरियाणा बंद कर सड़कों पर उतर करेगा प्रदर्शन: बजरंग गर्ग

हिसार, 6 अप्रैल :  दवाई व्यापारी सचिन बंसल की दुकान श्री गणेश मेडिकल हॉल पर अपराधियों द्वारा फायरिंग करके 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के विरोध में आज हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग के नेतृत्व में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि 5 दिन होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले अपराधियों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है जिसके कारण व्यापारी व आम जनता में सरकार व पुलिस प्रशासन के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपराध पर अंकुश नहीं लगाया तो व्यापार मंडल हरियाणा बंद करके सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। इस अवसर पर हिसार विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामनिवास राडा, बरवाला विधानसभा पूर्व प्रत्याशी भूपेंद्र गंगवा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेजवीर पूनिया, राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन के प्रधान अक्षय मलिक, वरिष्ठ व्यापारी नेता अजय सैनी, पूर्व पार्षद मानसिंह टिंकू व मनोहर लाल वर्मा, व्यापार मंडल सदस्य शिवकुमार सोनी, सोनू लंकेश, सतीश जोली, डॉ रमन भाटी, जगदीश तायल, ईश्वर मोर, रिटायर्ड एसडीओ भूप सिंह, विकास ढांडा, सुनील शर्मा, सुरेश मय्यड़, बी एस नैन, बबलू यादव, सुशील मास्टर, सुभाष वर्मा, राजेश सैनी, मनोज इंदौरा, अनिल कजवाना, सुनील बेरवाल, सुभम वाल्मीकि, दिनेश पूनिया, सुरेंद्र नोखवाल, कृष्ण जांगड़ा, सुरेंद्र वर्मा, दीपक सोनी, सुरेंद्र सोनी,मनोज कुमार,सूबे सिंह पहलवान आदि व्यापारी प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.