हिसार, 6 अप्रैल : आज बरवाला विधानसभा क्षेत्र मिल गेट एरिया विनोद नगर एक्सटेंशन (राठी कॉलोनी) 30 फुट वाली गली कैप्टन आरसी हाई स्कूल के नजदीक कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रहे भूपेंद्र गंगवा ने बताया पिछले साढ़े 4 साल से सीवरेज ओवरफ्लो की बहुत ज्यादा समस्या हैं। इसके कारण महामारी फैलने का डर बना रहता है। हमनें पिछले कुछ समय से धरने प्रदर्शन भी किए हैं। लोगों को यहां आने-जाने में बहुत बड़ी दिक्कत है जो बच्चे स्कूल जाते हैं उन्हें आने-जाने में बहुत ज्यादा दिक्कत है और लोगों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी सरकार से पूरजोर मांग है कि इस समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए। यदि इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है तो हम धरना प्रदर्शन करके सरकार को जगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार को 15 दिन का समय देते हैं। इस अवसर पर सुखदेव जयाणिया, रोहतास चहल, पालेराम, नंदराम, पवन कुमार, सुरेश कुमार, विनोद कुमार, भागीरथ जांगड़ा, पवन प्लंबर, सुल्तान सिंह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
गली में भरा सीवरेज का पानी, जनता परेशान

Leave a Reply