मनोहर लाल हंै हरियाणा के लोकसभा चुनाव प्रभारी

मनोहर लाल हंै हरियाणा के लोकसभा चुनाव प्रभारी

चंडीगढ़, 7 अप्रैल : हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए भले ही भाजपा नेतृत्व ने औपचारिक घोषणा नहीं की है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समूचे प्रदेश के प्रभारी बनकर उभरे हैं। हालांकि मनोहर लाल को करनाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है, लेकिन व्यावहारिक तौर पर मनोहर लाल प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों के चुनाव का जिम्मा संभाले हुए हंै और विपक्ष के आरोप का जवाब दे रहे हैं। हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेता कुलदीप बिश्नोई और उनके समर्थकों की अंदरूनी नाराजगी को दूर करने मनोहर लाल ही पहुंचे। उन्होंने एक रूपक का भी सहारा लिया और कहा कि जब परिवार में शादी होती है तो कुछ लोग रूठ भी जाते है। रूठे हुए लोगो को मनाया भी जता है। इसी के साथ मनोहर लाल कहते है कि वे अकेले हिसार के लिए नहीं आए हैं। उन्हें सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए काम करना है। विपक्ष के आरोपों का जवाब भी मनोहर लाल दे रहे हैं। भाजपा के कुछ प्रत्याशी बदले जाने की चर्चा पर मनोहर लाल कह रहे है कि कोई प्रत्याशी नहीं बदला जाएगा। विपक्ष इस तरह भ्रम फैला रहा है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर भी वे कड़े प्रहार कर रहे है।अब तक कांग्रेस प्रत्याशी घोषित न किए जाने को लेकर मनोहर लाल कह रहे है कि कांग्रेस नेता हार के डर से भाग रहे है। भाजपा नेतृत्व ने यूं तो लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक और लोकसभा विस्तारक नियुक्त किए है लेकिन समूचे हरियाणा के चुनाव का नेतृत्व मनोहर लाल ही कर रहे है। पार्टी नेतृत्व को हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीट जिताने का भरोसा दिलाने के बाद मुख्यमंत्री पद और करनाल से विधानसभा की सदस्यता छोड़कर करनाल से लोकसभा के लिए चुनाव लडऩे के साथ ही अपना वायदा निभाने के लिए अन्य नौ लोकसभा सीटों के चुनावो का संचालन कर रहे है। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियो का किसानों द्वारा विरोध को लेकर मनोहर लाल कह रहे है कि ये विरोध किसानों का नही बल्कि किसानो के भेष में अन्य दलों के लोगों का है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन मिल रहा है।भाजपा प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीट जीतेगी। भाजपा हरियाणा की मनोहर लाल सरकार के कामकाज और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के काम के आधार पर ही वोट मांग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.