हिसार के कलाकार जांगड़ा दंपति को मिला Óशाश्वत श्रीÓ कला पुरस्कार से सम्मान

हिसार के कलाकार जांगड़ा दंपति को मिला Óशाश्वत श्रीÓ कला पुरस्कार से सम्मान

हिसार, 6 अप्रैल : देश के एकमात्र त्रिनेत्र गणेश मंदिर ट्रस्ट (सवाई माधोपुर) रणथंबोर राजस्थान ने हिसार के विख्यात कलाकार डॉक्टर राजेश जांगड़ा व डॉक्टर गीता जांगड़ा को Óशाश्वत श्रीÓ कला पुरस्कार से नवाजा है। ट्रस्ट द्वारा देश के अलग-अलग राज्यों से कलाकारों को आमंत्रित कर राष्ट्रस्तरीय दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में हिसार के प्रसिद्ध कलाकार डॉक्टर राजेश जांगड़ा व डॉक्टर गीता जांगड़ा को आमंत्रित किया गया। प्रतिभागी कलाकारों ने धर्म, चक्र, योग, शिव परिवार व त्रिनेत्र गणेश आदि विषयों पर चित्रों को कैनवास पर उकेरा। डॉक्टर गीता जांगड़ा ने भगवान गणपति का त्रिनेत्र स्वरूप चित्रित किया व डॉक्टर राजेश जांगड़ा ने शिव पार्वती सहित भगवान गणपति को सहज भाव से उकेरा। कार्यक्रम की संयोजक कलाकार सावित्री शर्मा (जयपुर ) ने बताया कि दोनों कलाकारों की कलाकृतियों को देख सभी अतिथियों एवं दर्शकों ने प्रशंसा की और दोनों कलाकारों को Óशाश्वत श्रीÓ कला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि गायककार पंडित सुधीर व्यास, विशिष्ट अतिथि मुख्य महंत नीरज, महंत ब्रिज किशोर दागीच, महंत संजय दागीच व प्रधान हिमांशु गौतम ने दोनों कलाकारों को शॉल, स्मृति चिन्ह व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.