उकलाना की नई अनाज मंडी में समरस विजय संकल्प रैली 9 को : डॉ. आशा खेदड़

उकलाना की नई अनाज मंडी में समरस विजय संकल्प रैली 9 को : डॉ. आशा खेदड़

रैली की तैयारियां पूरी, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि

हिसार, 8 अप्रैल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार 9 अप्रैल को उकलाना में समरस विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। रैली की सभी तैयारियां पूूरी कर ली गई है और जनता में रैली के प्रति भारी उत्साह है। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं रैली की संयोजक डॉ. आशा खेदड़ ने बताया कि समरस विजय संकल्प रैली 9 अप्रैल को एक बजे उकलाना की नई अनाज मंडी में होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य वक्ता के तौर रैली को संबोधित करेंगे। उनके अलावा अनेक नेता रैली में अपने विचार रखते हुए केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा अपने शासनकाल में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने बताया कि रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और जनता में रैली के प्रति भारी उत्साह है। जिला अध्यक्ष ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस रैली में शामिल हों और व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग दें। पार्टी जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि रैली की तैयारियां कई दिनों से चल रही है। रैली की सफलता के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता पिछले कई दिनों से लगे हुए हैं और उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके जनता को निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की रैली के प्रति जनता में उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.