महेश्वरी समाज की महिलाओं ने गणगौर पर्व का विनोरा कार्यक्रम किया आयोजित

महेश्वरी समाज की महिलाओं ने गणगौर पर्व का विनोरा कार्यक्रम किया आयोजित

हिसार, 7 अप्रैल : स्थानीय स्काई लाईन बैंक्वेट हाल में महेश्वरी समाज की महिलाओं ने गणगौर पर्व का विनोरा कार्यक्रम आयोजित किया। गणगौर एक भगवान शिव-पार्वती का रूप है। महेश्वरी समाज की महिलाएं इस पर्व को बहुत ही उत्साह से मनाती हैं और भगवान शिव व पार्वती की पूजा करती हैं। गणगौर पर हमारी सांस्कृतिक पुरानी पंरपराओं के गीत गाए जाते हैं और समाज की खुशहाली के लिए भगवान शिव-पार्वती से प्रार्थना की जाती है। इस अवसर पर महेश्वरी महिला मंडल की सभी महलाएं एकत्रित हुई, जिसमें शैली राठी, पूजा राठी, वंदना, सीमा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.