अपना ही पैसा लेने के लिए दर-दर भटक रहे हैं

अपना ही पैसा लेने के लिए दर-दर भटक रहे हैं

हिसार, 8 अप्रैल : हिसार के इन वेतन भोगी कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से पाई-पाई जोड़ी, सोसाइटी बैंक में बचत जमा कराई और अब अपनी खून पसीने की कमाई वापस लेने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। आज पीडि़तों ने रजिस्टार कोऑपरेटिव से अपना पैसाा वापस दिलवाने की लगाई गुहार है। बता दें कि कई बार पीडि़त पक्ष इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से मिल चुका है और अपना पैसा वापस लेने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम, सीएम तक लेटर भेज चुका है लेकिन समाधान होता नजर नहीं आ रहा। इसी संबंध में आज सोमवार को विभाग के इंस्पेक्टर ने इन्हें बुलाया, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी इंस्पेक्टर साहेब नहीं मिले और पीडि़तों को निराश होकर लौटना पड़ा। ओमप्रकाश सरदाना, हरदवारी लाल, हर लाल, प्रदीप कुमार, केदार नाथ, कुष्ण कुमार सहित कई कर्मचारियों और छोटे सैलरीड पर्सन का पैसा फंसा हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.