हांसी, 8 अप्रैल : हांसी में दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित सोरखी गांव में एक युवक का गला सड़ा शव बरामद हुआ है। परिजनों ने उसकी पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। सूचना के बाद सोरखी चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे ओर छानबीन की। बाद में शव को हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रवीण कुमार के तौर पर हुई है। प्रवीण की उम्र 33 वर्ष है। वह जींद जिले के एचरा कलां गांव का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।
युवक का गला सड़ा शव बरामद

Leave a Reply