हिसार, 9 अप्रैल : शहर के मध्य स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर मंडल ट्रस्ट, मोती बाजार में आज प्रथम नवरात्र पर पिछले नवरात्रों की तरह, इस बार भी प्रात: मां भगवती, मां काली एवं मां संतोषी के दरबारों के सम्मुख सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली सैकड़ों अखण्ड ज्योतें प्रज्जवलित की गई, जो नवमी तक जलती रहेंगी। सभी ज्योतें दिन-रात अखण्ड जलती रहें, इसके लिए मंदिर ट्रस्ट ने दिन व रात के लिए अलग-अलग ब्राह्मणों की व्यवस्था की है। अखण्ड ज्योतों के प्रज्जवलन के बाद मां भगवती की मंगल आरती करके भोग लगाया गया। पूरा मंदिर माता के जयकारों से गूंज उठा। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को हलवा, छोले, पेड़ा, पेठा मिठाई, फल के प्रसाद के साथ माता के दरबार का खजाना व माताओं को अटल सुहाग की भेंट दी गई। मंदिर के प्रधान रमेश कुमार लोहिया ने बताया कि समाजसेवी विष्णु दास कोहली फर्म हवेली राम विष्णु दास कोहली ने मंदिर में फिजियोथैरेपी सेंटर खोलने के लिये विशेष सहयोग देने की घोषणा की। मंदिर ट्रस्ट ने उन्हें माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव अनूप गुप्ता ने बताया कि आज से मंदिर के पुजारी पंडित राजेश शास्त्री के सान्निध्य में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती पाठ का भी शुभारंभ किया गया, जिनका श्रीदुर्गा अष्टमी पर हवन-कन्या पूजन व प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा। नवरात्रों के उपलक्ष में मंदिर को मनमोहक व आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में आने वाले भक्तों की अपार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एवं सभी भक्तों को हर संभव सहयोग देने के लिए मंदिर के पदाधिकारी सज्जन गुप्ता, अमित गुप्ता, सुदेश सोनी, संजीव शर्मा, महेन्द्र बंसल, विनोद गुप्ता, परसराम, अनिल जिंदल, प्रमोद जैन, श्याम बिहारी सिंगल, चौ. रणबीर सिंह, ओमप्रकाश गर्ग फर्नीचर वाले, पवन सिगरेट वाले, इन्द्र कुमार दवाई वाले, श्याम सुंदर चक्की वाले, रोशन गोयल, जयदेव गुप्ता जूते वाले, राधेश्याम अग्रवाल, अशोक जैन सेवानिवृत पीएनबी, त्रिलोक चंद डालमिया, सुभाष सोनी, प्रवीन बंसल मंडी रोड़, विशाल गर्ग लोहिया, सुशील गोयल तनिष्क, विपिन गोल नेहा ज्वैलर्स, राहुल जैन सरस्वती ज्वैलर्स, अवनीश बंसल एडवोकेट, महेन्द्र सिंह एडवोकेट, अंजनी सोनी, मोहनलाल सिंगल हांसी वाले, देवकीनंदन गोयल रिटायर्ड ओबीसी, भारत भूषण बंसल मंडी रोड़, प्रवीन लोहिया ऑटो मार्किट, युगल चौधरी, साहिल अरोड़ा फेवीकोल वाले, राजीव जिंदल, ज्योति मिस्त्री, अशोक बंसल बर्तन वाले, अमित बंसल बर्तन वाले, पवन डाबड़ा वाले, विनोद गुप्ता पूर्व प्रधान रामलीला कमेटी कटला आदि पूरी लगन से सेवा में लगे रहे।
प्रथम नवरात्रे पर हनुमान मंदिर मंडल ट्रस्ट, मोती बाजार में प्रज्जवलित की गई सैकड़ों अखण्ड ज्योतें
![hanuman] copy प्रथम नवरात्रे पर हनुमान मंदिर मंडल ट्रस्ट, मोती बाजार में प्रज्जवलित की गई सैकड़ों अखण्ड ज्योतें](https://www.pathakpaksh.com/wp-content/uploads/2024/04/hanuman-copy-860x426.png)
Leave a Reply