मंथन अस्पताल में 14 अप्रैल को लगाया जाएगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप

मंथन अस्पताल में 14 अप्रैल को लगाया जाएगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप

हिसार, 9 अप्रैल : मंथन अस्पताल मेंं 14 अप्रैल को न्यूरोलोजी, हड्डी रोग और महिला रोगियों के लिए निशुल्क जांच शिविर लगाया जाएगा। मंथन अस्पताल के न्यूरोलोजिस्ट डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि नसों के रोग, हड्डी रोग, महिलाओं से संबंधित रोगों की निशुल्क जांच की जाएगी। वहीं उन्होंने गर्मी के सीजन में सावधानी बरतने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्मी में घर से निकलने से पहले कुछ खाकर निकलना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। धूप में निकलें तो सिर को कवर करना चाहिए। नींबू का सेवन भी करते रहना चाहिए। 

मंथन अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ. शीतल वर्मा ने बताया कि मंथन अस्पताल में 14 अप्रैल को गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क जांच शिविर लगाया जाएगा। सभी गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। कैंप में थायरॉयड, खून की जांच निशुल्क की जाएगी। अल्ट्रासाउंड पर 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं 14 अप्रैल को जो गर्भवती महिला रजिस्ट्रेशन करवाएगी उसको डिलिवरी के समय 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि धूप में न निकलें, ठंडी चीजों का सेवन करें। शिविर में ऑर्थोपैडिक सर्जन डॉ. अंकित मदान भी मौजूद रहेंगे और हड्डी रोगियों की जांच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.