हिसार, 11 अप्रैल (देवेन्द्र उप्पल): ”सभी लोगों को एकजुट होकर मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करना चाहिए।ÓÓ ये शब्द हरियाणा की पूर्व मंत्री श्रीमती सावित्री जिन्दल ने विशेष बातचीत में कहें।
नई पार्टी में आप क्या अनुभव कर रही हैं? इस प्रश्न के उत्तर में श्रीमती जिन्दल ने कहा कि ” यहां भी अपनापन महसूस हुआ है, क्योंकि ये भी अपने ही लोग हैं। हिसार मेरा घर है और यहां के लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं। पहले भी हम यहां की सेवा के लिए हमेशा सक्रिय रहे हैं और आगे भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।ÓÓ
श्रीमती जिंदल ने मतदाताओं से पुरजोर अपील की है कि लोकसभा प्रत्याशी रणजीत चौटाला को वोट देकर सफल बनाएंं।
श्रीमती जिन्दल ने बताया कि फिलहाल वे हिसार व कुरूक्षेत्र में भाजपा चुनाव अभियान में भाग लेंगी। इस अवसर पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर डी.एन. सैनी व ललित शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply