जानकारी मिलते ही कनीना कस्बा हुए रवाना
हिसार, 11 अप्रैल : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने महेन्द्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्कूली बच्चों से लदी बस के सड़क दुर्घटना में 8 बच्चों की हुई मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वे घटना स्थल पर रवाना हो गए। इससे पूर्व कैबिनट मंत्री ने सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देष दिये कि सभी घायल बच्चों के इलाज की मुकम्मल व्यवस्था की जाए। मुख्य चिकित्सक अपनी निगरानी में इलाज की व्यवस्था करें। इलाज, मेडिकल जांच व दवाइयां आदि कि व्यवस्था सरकारी स्तर पर की जाए। यदि कहीं दूसरी जगह घायलों को शिफ्ट करना पड़े तो इसकी व्यवस्था भी सरकारी स्तर पर की जाये। जानकारी के अनुसार स्कूली बस में 35 बच्चे सवार थे, जिसमें 8 बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी। 15 बच्चे गंभीर रूप से घायल है। मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला ने बताया कि कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि घटना की जांच उच्च स्तर पर करवाई जाएगी। जो भी दोषी होगा कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना से किसी का भी मन दुखी हुए बगैर नहीं रह सकता। मन बहुत व्यथित है परंतु ईश्वर की मर्जी आगे हम विवश है।डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि जिन बच्चों की मौत हुई है, परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। घायल बच्चों के शिघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Leave a Reply