सावित्री जिंदल ने पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी के निधन पर जताया शोक

हिसार, 11 अप्रैल : हरियाणा की पूर्व राजस्व एवं स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिन्दल ने पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी जी के निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक जताया और शोकाकुल परिजनों को धीरज बंधाया। दुख की इस घड़ी में उन्होंने सैनी जी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके निधन से हिसार परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। श्रीमती जिन्दल ने कहा कि वे समाज के लिए पूर्ण रूप से समर्पित थे। उनके प्रति जनता के मन में सदैव प्यार और सम्मान रहा। अपनी कार्यशैली और जुझारूपन के कारण वे जन-जन के हृदय सम्राट थे। उनका जीवन हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। श्रीमती जिन्दल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को संकट की इस घड़ी में पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.