हिसार, 11 अप्रैल (इकबाल सिंह उप्पल) : श्री अकाल तख्त अमृतसर के जत्थेदार भाई रघुवीर सिंह ने हुकमनामा जारी करते हुए दुनिया भर के सिख जगत और नानक नाम लेवा संगत से अपील की है कि खालसा के सजना दिवस बैसाखी पर 13 अप्रैल के दिन अपने घर के ऊपर खालसा का प्रतीक धार्मिक झंडा लगाया जाए ताकि समाज से जात पात, उच्च नीच और भेदभाव की बुराइयां को खत्म किया जा सके। वर्णन योग है कि 1599 की बैसाखी वाले दिन दशम पिता गुरु गोविंद सिंह महाराज ने अलग-अलग धर्म के पांच बंदों को अमृत पिलाकर पंच प्यारे को सजाया और खालसा पंथ की नींव रखी। लेकिन कई सदियां बीत जाने के बाद भी समाज से जात-पात का जहर बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी रोकथाम के लिए श्री अकाल तख्त साहब अमृतसर के जत्थेदार ने यह पहल की है। जिसकी सभी ओर से प्रशंसा हो रही है।
Leave a Reply