हिसार, 11 अप्रैल : सैक्टर 15ए स्थित सेंट सोफिया स्कूल में आज ‘वैलकम पार्टीÓ का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से यू.के.जी. तक के बच्चों ने बड़े ही अनूठे ढंग से इस पार्टी में शिरकत की। रंग-बिरंगी पोशाकों में सभी बच्चे ऐसे प्रतीत हो रहे थे मानो सोफिया रूपी बगिया में नए-नए फूल खिले हों। कार्यक्रम की शुरुआत रिबन काटकर की गई। यह अवसर कक्षा नर्सरी से प्रथम प्रवेशकत्र्ता लाविक को दिया गया तथा केक के साथ सभी बच्चों का मुंह मीठा करवाया गया। बच्चों ने अपने नृत्य के माध्यम से पार्टी में नए रंग-बिखेरे तथा सबको अपनी ओर आकर्षित किया। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या की तरफ से सभी को विभिन्न प्रकार की खाने की चीजें व उपहार दिए गए तथा आगे आने वाले जीवन के लिए प्रेरित किया गया। नन्हें मुन्ने बच्चों ने भी आर्शीवाद अपनी मुसकुराहट के जरिए जाहिर किया।
सेंट सोफिया स्कूल में ‘वैलकम पार्टीÓ का आयोजन

Leave a Reply