पूर्व मंत्री चौ. हरि सिंह सैनी का निधन हिसार के लिए अपूर्णीय क्षति : रमेश चुघ

पूर्व मंत्री चौ. हरि सिंह सैनी का निधन हिसार के लिए अपूर्णीय क्षति : रमेश चुघ

हिसार, 11 अप्रैल : पूर्व मंत्री चौ. हरि सिंह सैनी का निधन हिसार शहर के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। यह बात आज इनेलो के जिला प्रवक्ता रमेश चुघ ने एक बयान जारी कर कही। बयान में उन्होंने कहा कि चौ. हरि सिंह सैनी 1987 में इनेलो (तत्कालीन लोकदल) की टिकट पर हिसार से विधायक चुने गए थे। पार्टी ने उनको मंत्रीपद देकर उनको आगे बढ़ाने का काम किया। इनेलो जिला प्रवक्ता ने कहा कि चौ. हरि सिंह सैनी 36 बिरादरी के नेता थे। सर्वसमाज में उनका मान-सम्मान था। वो आर्य समाज नागोरी गेट के प्रधान थे और सदैव समाजसेवा में लगे रहते थे। उनके निधन से हिसार की राजनीति में एक शून्य उत्पन्न हो गया है, जिसको भर पाना काफी मुश्किल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.