कन्या गुरुकुल घिराय की प्राचार्या सुनीता आर्या ‘शिक्षक रत्न अवार्डÓ से सम्मानित

कन्या गुरुकुल घिराय की प्राचार्या सुनीता आर्या ‘शिक्षक रत्न अवार्डÓ से सम्मानित

हिसार, 11 अप्रैल : लक्ष्य पब्किल स्कूल धांसू द्वारा स्कूल के 22वें स्थापना दिवस पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं अतुलनीय योगदान देने वाले प्रदेश के 151 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी दीप्तानंद कन्या गुरुकुल घिराय की प्राचार्या सुनीता आर्या को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने व उल्लेखनीय योगदान हेतु ‘शिक्षक रत्न अवार्डÓ देकर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी हिसार प्रदीप नरवाल द्वारा दिया गया। सुनीता आर्या ने स्कूल डायरेक्टर रामनिवास वर्मा व मैनेजमेंट का आभार जताते हुए कहा कि लक्ष्य स्कूल का यह प्रयास प्रशंसनीय व सराहनीय है जिससे शिक्षा जगत के क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षाविदों का उत्साहवद्ध्र्रन होगा और वे इस दिशा में और भी बेहतर कर पाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.