हांसी में आयोजित व्यापारी संगोष्ठी में बोले पूर्व सीएम मनोहर लाल

हांसी में आयोजित व्यापारी संगोष्ठी में बोले पूर्व सीएम मनोहर लाल

भाजपा सरकार में चली योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिला

हांसी, 12 अप्रैल : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि उनकी सरकार ने हरियाणा में जातिगत राजनीति को खत्म किया है। हमने हरियाणा एक हरियाणवी एक नारा देकर जातिगत राजनीति को बंद किया। मनोहर लाल गुरुवार रात को व्यापारी संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने अपने साढ़े 9 साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया और कहा कि भाजपा सरकार में चली योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिला है। हमने सिस्टम के अनुसार कार्य किया है। प्रदेश से क्राइम खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए गए। हांसी को पुलिस जिला बनाया गया। उन्होंने कहा प्रदेश के विकास के लिए हरियाणवी बनकर काम करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक विनोद भयाना ने की। मंच संचालन जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ ने किया। विधायक भयाना ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने राजनीति व्यवस्था में परिवर्तन करने का काम किया है। अक्सर लोग कहते थे कि राजनीति गंदी चीज है, हरियाणा में मनोहर लाल सरकार ने लोगों की इस सोच को बदल दिया। हमारी सरकार में बगैर पर्ची खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई। उन्होंने कहा कि कहा कि मैं तो आज भी मनोहर लाल को हरियाणा का मुख्यमंत्री ही कहूंगा। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल बहुत ऊंचे तक जाएंगे। इन्होंने प्रदेश की खूब सेवा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.