कटला रामलीला के रामनवमी महोत्सव में धूमधाम से मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

 कटला रामलीला के रामनवमी महोत्सव में धूमधाम से मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

हिसार में बह रही श्रीराम कथा रूपी गंगा, इसमें डुबकी लगाने वाले भाग्यशाली : कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री

हिसार, 12 अप्रैल :  श्री रामलीला कमेटी कटला द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। 127वें श्रीरामनवमी महोत्सव के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन भवन में गुरुधाम-जटारीधाम से पधारे कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री जी श्रीराम कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति व श्रद्धा से ओतप्रोत कर रहे हैं। श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रीराम जन्मोत्सव प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री जी के मुख से श्रीराम जन्म का सुंदर प्रसंग सुनकर श्रद्धालु झूमने लगे। श्री रामलीला कमेटी कटला के प्रधान सुरेंद्र लाहौरिया, महासचिव राजेश बंसल व कोषाध्यक्ष रमेश लोहिया ने संयुक्त रूप से बताया कि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पवन रावलवासिया, जयकुमार बंसल, हेमंत सरावगी, प्रदीप अग्रवाल श्रीराम मार्बल, विनोद गर्ग, प्रवीन गर्ग, राहुल जैन, आलोक अग्रवाल, सतीश बंसल व एन. के. गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कमल सर्राफ, प्रवीन गुप्ता, विनोद गुप्ता, विनोद कंसल, नीरज गुप्ता, दुनीचंद गोयल, राजेंद्र लोहिया, विराट अग्रवाल, अनिल जिंदल व दीपक गौतम भी मौजूद रहे। प्रमोद गर्ग, मनोज अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, डॉ. सुभाष शर्मा, अनिल सिंगल, दिनेश डाबड़ा, पुरुषोत्तम तायल व ऋषिकेश गर्ग सहित काफी गणमान्य लोग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महोत्सव में रामलीला कमेटी के उपप्रधान कुलप्रकाश गोयल बंटी, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र बंसल (नेताजी) व रामनिवास गर्ग परसा भी मौजूद रहे। श्रीराम कथा के दौरान कथा व्यास डॉ. नरेशचंद्र शास्त्री जी ने श्रीराम कथा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंगा में स्नान करने के लिए हरिद्वार जाना पड़ता है लेकिन हिसार में ही श्रीराम कथा रूपी गंगा बह रही है। इसमें जो डुबकी लगाए वह इंसान भाग्यशाली है। सुरेंद्र लाहौरिया, राजेश बंसल व रमेश लोहिया ने बताया कि महोत्सव में 12 अप्रैल को श्रीराम वनवास व दशरथ जी को शोक एवं 13 अप्रैल को भरत मिलाप व सीता हरण प्रसंग रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.