गुरुद्वारा नागोरी गेट अमृत संचार कल होगा

हिसार, 12 अप्रैल : बैसाखी के अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा नागोरी गेट में 13 अप्रैल अमृत संचार करवा कर सिंह सजाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए सिंह सभा के श्रद्धालु सरदार संजीव सिंह पिना ने बताया इस संबंध में गुरुद्वारा साहब में सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि चार दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु अमृत कर सिंह सजेंगे। उन्होंने गुरुद्वारा साहब की मैनेजमेंट की ओर से हिसार और आसपास के क्षेत्र की संगत को अपील की है कि जो भी श्रद्धालु अमृत संचार  करना चाहता हंै वह गुरुद्वारा सिंह सभा से संपर्क करें। इस अवसर पर पांच प्यारों की सेवा श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर की तरफ से और सेवा गुरुद्वारा सिंह सभा की तरफ से होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.