पूर्व सीएम से सवाल पूछने जा रहे सैकड़ों कि

पूर्व सीएम से सवाल पूछने जा रहे सैकड़ों कि

हिसार, 12 अप्रैल : संयुक्त किसान मोर्चा, हिसार के किसान नेताओं को आज बरवाला मंडी से पुलिस ने गिरफ्तार कर आग्रोहा थाना में नजरबंद किया गया। किसान नेताओं ने सरदानंद राजली ने कहा कि बीजेपी किसानों की मंडी को भी अपना राजनीति अखाड़ा बनाना चाहती है। किसान गेहूं बेचने आए हुए थे उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंडी में किसानों के ट्रैक्टर जाने पर पाबंदी और नेताओं की गाड़ी अंदर जा रही है। ये अलोकतांत्रिक एंव असंवैधानिक कार्यवाही है पूर्व मुख्यमंत्री एमएल खट्टर से सवाल पूछने जा रहे थे किसान, क्या सवाल पूछना किसानों का अधिकार नहीं है। किसान नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। इसका जवाब आने आने वाले चुनाव में वोट की चोट से दिया जाएगा। बीजेपी को चुनाव में धूल चटाएंगें। सानों को पुलिस ने बरवाला मंडी से गिरफ्तार किया : सरदानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published.